Top
  >  Blog Featured   >  अपनी दादी या नानी को करना चाहते हैं सरप्राइज, चुने इन 15 डेस्टिनेशन में से कुछ …

अपनी दादी या नानी को करना चाहते हैं सरप्राइज, चुने इन 15 डेस्टिनेशन में से कुछ …

दादी या नानी का नाम आते ही सबसे पहले आपके जेहन  (दिमाग) में एक ऐसी बुजुर्ग महिला की छवि आती है, जो घर में सबसे अच्छा खाना बनाती है। जो आपकी सबसे अच्छी दोस्त है, जो आपकी सबसे ज्यादा केयर करती है, जो एक टीचर की तरह आपको समझाती है और एक मां से भी ज्यादा दुलार करती है। उनके चेहरे पर पड़ी झुर्रियां इस बात को दर्शाती हैं कि वे घर में सबसे ज्यादा अनुभवी हैं।

भारतीय दादी या नानी का ज्यादातर समय अपने नाती-पोतों और बच्चों की देखभाल में ही गुज़र जाता है। अगर उन्हें कहीं घूमने जाने के लिए कहा जाए, तो वे उम्र का हवाला देते हुए अपने आसपास के मंदिरों या फिर चार धाम की यात्रा की बात करती हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे स्थानों की बात करेंगे, जहां आप अपनी दादी या नानी को ले जाकर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। यह स्थान उनकी सोच और उम्र से कहीं ज्यादा दिलचस्प और आरामदेह है। यहां वे अकेले या फिर अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी समय बिता सकती हैं।

  1. अमृतसर, पंजाब

अमृतसर की पहचान ‘गोल्डन टेम्पल’ यानि स्वर्ण मंदिर से है। इसके अलावा आप यहां वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग भी देख सकते हैं। दो रातों और तीन दिन में आप पूरा अमृतसर घूम सकते हैं। दिल्ली या देश के कई बड़े स्टेशनों से यहां के लिए ट्रेन की सुविधा है।

  1. कुर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक में स्थित कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। कुर्ग शहर में आकर आपको भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी। ये शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और ठंडे मौसम की वजह से प्रसिद्ध है। भारत के बेस्ट हिल स्टेशन में से एक कुर्ग पूरे परिवार के लिए सबसे अच्छी जगह साबित हो सकता है।

  1. हार्सिली हिल्स, आंध्र प्रदेश

अगर आपकी दादी या नानी को पहाड़ों के प्राकृतिक नज़ारे देखना अच्छा लगता है तो आंध्र प्रदेश में हार्सिली हिल्स जा सकते हैं। गर्मियों में यहां आकर आपको सुकून मिलेगा। हार्सिली हिल्स में आपको गुलमोहर, नीली गुलमोहर और यूकेलिप्टस के कई पेड़ दिखाई देंगे। यहां रोड कनेक्टीविटी काफी अच्छी है।

  1. शिलांग, चेरापुंजी, मेघालय

चेरापुंजी को एशिया की सबसे साफ जगहों में से एक माना जाता है। यहां का प्राकृतिक वातावरण मन को शांति देता है। चेरापुंजी से शिलांग के बीच कई गुफाओं के नजारे देखे जा सकते हैं। शिलांग और चेरापुंजी के लोगों की परंपराएं और त्योहार पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

  1. मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मनाली एक ऐसी जगह है जहां सालभर ठंडी और शांति रहती है। यहां की खूबसूरती, प्राकृतिक वातावरण मनाली को बेस्ट फैमिली डेस्टीनेशन बनाता है।

  1. तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग शहर को अरुणाचल प्रदेश की शान माना जाता है। तवांग में आपको बहुत सी घाटियां, झरने और नदियां देखने को मिलेंगी। तवांग की झीले और झरने आपको भरपूर आनंद प्रदान करते हैं।

  1. सराहन, हिमाचल प्रदेश

शिमला जिले में आने वाला सराहन, स्वर्ग का एहसास कराने वाला एक सुंदर और अद्भुत पर्यटन स्थल है। ये सेब के बागानों के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां की भाबा घाटी और बर्ड पार्क पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

  1. तीर्थान घाटी, हिमाचल प्रदेश

हिमालय नेशनल पार्क से 3 किलोमीटर की दूरी पर बसी है। ये जगह ट्राउट मछली के लिए फेमस है। इस घाटी के आसपास कई खूबसूरत गांव भी हैं जहां आप प्राकृतिक घटाओं का मजा ले सकते हैं। साथ ही यह जगह न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए एकदम परफेक्ट है।

  1. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल का शहर दार्जिलिंग चाय, हिल और यहां चलने वाली ट्रेन के बहुत प्रसिद्ध है। दार्जिलिंग में चारों ओर चाय के बागान की हरियाली दिखाई देती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता ऐसी है कि यहां आने लोगों को पर्यटक दार्जिलिंग को कभी भूल नहीं पाते हैं।

  1. कश्मीर

इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कश्मीर की खूबसूरत वादियां आंखों को सुकून देती हैं। कश्मीर में डल, वुलर जैसी कई सुंदर झीलें हैं।

  1. मनाली

हिमाचल प्रदेश का मनाली शहर अपनी सुंदरता और ठंडे वातावरण के कारण बहुत प्रसिद्ध है। मनाली की हरियाली यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। मनाली दिल्ली से करीब 550 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां रंग-बिरंगे फूल देखे जा सकते हैं।

  1. नैनीताल

उत्तराखंड में स्थित है झीलों का शहर नैनीताल। ये शहर पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। खासतौर गर्मी के दिनों में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। ये शहर उत्तराखंड में शिवालिक पर्वत श्रेणी में स्थित है। ये शहर झीलों के कारण बहुत ही सुंदर दिखता है। यहां भारत से ही नहीं, बल्कि अन्य देशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं।

  1. देहरादून

देहरादून उत्तराखंड की राजधानी है। यहां घूमने के लिए काफी जगहें हैं। ये शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप राफ्टिंग, ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। गर्मी के दिनों में पूरे परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए ये भी बेस्ट ऑप्शन्स में से एक है।

  1. ऊटी

ये शहर तमिलनाडु राज्य में स्थित है। ये भी एक हिल स्टेशन है। ऊटी में शानदार कॉटेज, फ्लावर गार्डन, चर्च, बोटैनिकल गार्डन और देवदार के पेड़ पर्यटकों को लुभाते हैं। गर्मी के दिनों में यहां आने वालों की संख्या बढ़ जाती है।

  1. गोवा

गोवा हमेशा से ही टूरिस्‍टों को अपनी ओर लुभाता रहा है। इसकी खूबसूरती देश ही नहीं पूरी दुनिया में भी प्रसिद्ध है। गोवा चारों ओर से समुद्र से घिरा हुआ है। अपनी प्राकृतिक छटा के साथ-साथ गोवा बीच के लिए भी प्रसिद्ध है। फिल्‍म हो या असल जिंदगी, गोवा पर्यटकों के लिए खास रहा है। अगर आप भी मानसून सीजन को यादगार बनाना चाहते हैं तो गोवा के आकर्षक पर्यटन स्‍थल की सैर ज़रुर करें।

Ashish Rai November 20, 2019